जिला शिक्षा अधिकारी निकले करोड़पति, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा…
Khabar36 Media
बिलासपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने जिला शिक्षा अधिकारी के बिलासपुर और कबीरधाम जिले वाले घर में दबिश दी थी। कई घंटों की जांच के बाद कई दस्तावेज उनके घर से बरामद हुए। जिसमें चल अचल संपत्ति की जानकारी थी। जिसकी जानकारी एफआईआर में दी गई। जिसके बाद उनके खिलाफ अपराध कायम किया गया। जिसमें अर्जित चल अचल संपत्ति की जानकारी भी दी गई।
जानकारी के मुताबिक कबीरधाम निवासी 56 वर्षीय कुंजराम साहू बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। जो कि 7 अक्टूबर 2023 से उसी जिले में पदस्थ हैं। इससे पहले वे खैरागढ़ , राजनांदगांव के साथ कई जिले में पदस्थ रह चुके हैं।