6 विधानसभा प्रत्याशी के साथ धरमलाल कौशिक आज करेंगे नामांकन दाखिल, असम के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

हृदेश केसरी@बिलासपुर। धरमलाल कौशिक पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 26 तारीख को भाजपा का नामांकन रैली है। जिले के 6 विधानसभा प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन रैली में असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा रैली में शामिल होंगे। भाजपा के कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ रैली निकालेंगे। रैली जगन्नाथ मंगलम से निकलकर गांधी चौक गोल बाजार होते हुए तिलक नगर के बाजपेई मैदान में संपन्न होगी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। पत्रकार के सवाल पर  कहा कि जिले में कांग्रेस का खाता भी नही खुलेगा। कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर सवाल खड़ा किया।

Exit mobile version