Dhamtari: जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन पुलिया से टकराकर गिरी नीचे, 2 लोगों ने तोड़ा दम

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) जिले के ग्राम मेघा से बड़ी खबर आई है। जहां पिकअप वाहन पलटने से 2 लोगो की मौत हो गई है। वही एक घायल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक (Dhamtari) आज शाम करीब 5.30 बजे मगरलोड की ओर से पिकअप वाहन आ रही थी। अचानक ग्राम मेघा पुलिया में वाहन पलट गई। इस हादसे में दो लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि एक घायल है।

(Dhamtari) मगरलोड थाना प्रभारी प्रणाली वैध ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया हादसे में दो की मौत हुई है। एक घायल है। घायल को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन शासकीय है।

Exit mobile version