Dhamtari: 3 दिन के भीतर दूसरा शिकार, तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत, इधर मौन बैठा वन अमला…

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) जिले के सिहावा नगरी इलाके में इन दिनों तेंदुए ने उत्पात मचाया है। तेंदुए ने अब तक क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक गाय और बकरियों का शिकार बना चुका है।

(Dhamtari) इधर आज तड़के सुबह 5 बजे के करीब सिहावा से लगे ग्राम कैटतराई में तेंदुए ने गांव के अंदर एक ओर बेजुबान जानवर का शिकार किया है। (Dhamtari) तीन दिनों के भीतर गांव में तेंदुए का यह दूसरा शिकार है।

पहाड़ियों के ऊपर और आसपास घूमते हैं तेंदुए

लोगों ने बताया कि इलाके में पहाड़ियों के ऊपर बैठे या आस-पास घूमते तेंदुए को देखा जा सकता है। इधर तेंदुए के खौफ के चलते इलाके के कुछ गाँव में शाम होते ही सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है।

Chhattisgarh: खरीफ विपणन वर्ष 2020-21, राज्य में 22 दिसंबर तक 33.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, प्रदेश के 9.7 लाख किसानों ने बेचा धान

इस मामले में जानकारी हेतु बिड़गुड़ी रेंजर प्रकाश नेताम से संपर्क के लिए फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया।

गांव में हो रही मुनादी

गाँव में मुनादी के माध्यम से लोगों सतर्क किया जा रहा है। साथ ही लोगों को समझाइश दी जा रही है कि शाम होते ही सतर्क रहे। अपने पालतू जानवर का भी सुरक्षा करें। मतलब कि साफ है जब तक इलाके में तेंदुए की मौजूदगी रहेगी लोगों को अपना और अपने गाय, बकरियों का सुरक्षा खुद ही करना है।

Exit mobile version