Dhamtari: पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) जिले में शनिवार सुबह महिमा सागर वार्ड में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। तुरंत पुलिस हरकत में आई। जब घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है।  मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, डीएसपी रागिनी तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत पाटिल, सब इंस्पेक्टर रमेश साहू,एचआर वर्मा ,सुखेन नायक, एएसआई संतोषी नेताम,संतोष कोमरा सहित पुलिस स्टाफ पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार रामसागर पारा वार्ड निवासी फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में काम करती थी।

2 दिन पहले उसके पति ने एक अन्य महिला को पत्नी बना कर ले आया।फुलकेसरी अपने तीन बच्चों को मायके में छोड़कर आ गई।अपने परिचित महिमासगर वार्ड निवासी तीजबाई के घर आकर रुक गई।शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे पति प्रमोद आया और कमरे में हंसिया और सील से उसकी हत्या कर दी।  जाकर थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

थाना प्रभारी नवनीत पाटिल ने बताया कि  महिमा सागर वार्ड निवासी तीजबाई सूचना दी कि  उसके घर पहुंची फुलकेसरी कुर्रे 34 वर्ष की हत्या कर दी गई है  दूसरी पत्नी लाने के नाम पर  विवाद हुआ और प्रमोद ने हँसिया और सील से उसकी हत्या कर दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति प्रमोद कुर्रे 36 वर्ष पर धारा 302 के तहत कार्रवाई किया जायेगा।

Exit mobile version