Dhamtari: 8 पुलिस कर्मचारियों का कटा चालान, यातायात पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 73 लोगों से वसूले गए 35 हजार से अधिक रुपए

संदेश गुप्ता@धमतरी।  (Dhamtari) आम तौर पर यातायात की चालानी में पुलिस या प्रशासन के कर्मचारी बच निकलते हैं लेकिन धमतरी यातायात पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ ही विशेष अभियान चलाया। कलेक्टरेट रोड में ऑफिस टाइम पर यातायात पुलिस पहले से तैनात हो गई और बिना हेलमेट या बिना सीट बेल्ट लगाए कर्मचारियों पर कार्रवाई की।

Chhattisgarh: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लगवाया कोरोना टीका का दूसरा डोज, लोगों से टीका लगवाने की अपील

(Dhamtari)इस दौरान कुल 73 सरकारी कर्मचारियों से 35 हज़ार 500 रुपये की चलानी वसूली गई। इनमे से 8 कर्मचारी पुलिस वाले थे। (Dhamtari) सभी को आइंदा से नियमो का पालन करने की हिदायत भी दी गई।  आपको बता दे कि कुछ दिन पहले कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए अलग से निर्देश जारी किए थे।

Exit mobile version