Dhamtari: इस वजह से पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हो रहा विवाद…..जानिए क्या है पूरा माजरा

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) शहर में एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिह का दौरा नए विवाद में घिरता दिख रहा है। यहां भाजयुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा शहीद चंद्र शेखर आज़ाद की तस्वीर पर माल्यार्पण करवाया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (Dhamtari) लेकिन भाजयुमो नेताओं की लापरवाही से अब ये मामला शहीद के अपमान का बनता जा रहा है, और क्योंकि रमन सिंह इसमे शामिल हुए तो और भी महत्वपूर्ण हो गया है। कांग्रेस भी अब इस मामले में भाजपा को निशाने पर ले रही है।

Dhamtari

(Dhamtari) 27 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह धमतरी के दौरे पर थे। इसी दिन शहीद चंद्र शेखर आजाद की पुण्य तिथि भी थी। लिहाजा शहर के घड़ी चौक में चंद्र शेखर आजाद की तस्वीर रखी गई। जिसमे रमन सिंह ने माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जम कर आजाद अमर रहे के नारे लगे। मीडिया भी मौजूद थी। सभी नेता इस कोशिश में दिखे की उनकी तस्वीर रमन सिंह के साथ आये।

शायद इसी आपाधापी में शहीद चंद्र शेखर आजाद की तस्वीर उलट कर गिर गई। इधर सभी नेता पलट कर आगे की ओर चलने लगे। किसी ने पीछे पलट कर नही देखा। और जहमत नही उठाई की तस्वीर को ठीक कर दें। लेकिन एक स्थानीय नागरिक ये सब देख रहा था। जिसने शहीद की तस्वीर को फिर से सम्मान जनक स्थिति में रखा। माला चढ़ाया। ये आयोजन धमतरी भाजयुमो की तरफ से किया गया था। लेकिन इस मामले में भाजयुमो ने दो टूक कहा दिया कि,इसमे शहीद के अपमान का कोई मामला ही नहीं है।

तस्वीर को ठीक करने वाला शख्स खुद स्वावतंत्रसंग्राम सेनानी का वंशज है। जिसका मानना है कि ये महापुरुष का अपमान है। इधर कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा को आड़े हाथों लिया है,

तस्वीर का गिर जाना कोई बड़ी बात नही है। उसका ख्याल नही रखना तस्वीर का अपमान ही माना जायेगा। इस अपमान को भाजयुमो द्वारा स्वीकार ही नहीं करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Exit mobile version