DG पवन देव के बेटे से मारपीट, पॉर्किंग विवाद में दबंगों ने पीटा, थाने तक किया पीछा

बिलासपुर। पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में एक युवक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी पवन देव के बेटे को तमाचा जड़ दिया। मारपीट की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस के पास की है। भिलाई निवासी तेजस्व देव, जो पेशे से वकील हैं और हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं, अपने दोस्त खिलेंद्र टंडन के साथ क्लाइंट से मिलने पहुंचे थे। जब वे अपनी कार पार्क कर रहे थे, तभी वहां मौजूद स्कॉर्पियो सवार एक युवक ने पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

विवाद इतना बढ़ा कि स्कॉर्पियो सवार युवक नीचे उतरा और गाली-गलौज करने लगा। जब तेजस्व ने विरोध किया, तो युवक ने अपना नाम सागर जायसवाल बताते हुए अधिवक्ता को तमाचा जड़ दिया। बीच-बचाव के लिए आए लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

Exit mobile version