शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट, सेंसेक्स 1769 और निफ्टी 547 अंक टूटा

मुंबई। बुधवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद आज गुरुवार को खुले शेयर बाजार में विनाशकारी गिरावट दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 1769.19 अंकों की गिरावट के साथ 82,497.10 अंकों पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 भी 546.80 अंकों की गिरावट के साथ 25,250.10 अंकों पर बंद हुआ। इस भयानक गिरावट के बाद भारतीय बाजार अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गए हैं। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और सिर्फ 1 कंपनी का शेयर हरे निशान में बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।

टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 3.95 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 3.91 प्रतिशत, एक्सिस बैंक के शेयर 3.87 प्रतिशत, एशियन पेंट्स के शेयर 3.77 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस के शेयर 3.61 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 3.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Exit mobile version