खैरागढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज खैरागढ़ दौरे पर पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम विधानसभा स्तरीय कोर ग्रुप बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचारी सरकार थी उन्होंने अकबर का नाम लेते हुए कहा कि आपने कवर्धा का क्या हाल बना रखा था। राजनांदगांव के कई कार्यालयों को ले गये। कोर ग्रुप की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,संगठन मंत्री पवन साय ने कोर ग्रुप के सदस्यों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स दिए। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय,प्रभारी नारायण चंदेल समेत दिग्गज नेता मौजूद रहे।