यूथ कांग्रेस के नेताओं का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने पर फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने को लेकर पुतला फूंका है।  फिर से एक बार गैस सिलेंडर की कीमतों पर वृद्धि हो गई है। इसको लेकर आज युवा कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रैली निकालते हुए नेशनल हाईवे 30 दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। 

वही इस दौरान भाजपा के प्रदर्शन को भी देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके।

Exit mobile version