शव दफनाने और धर्म परिवर्तन के विरोध में सर्व समाज के लोगों का प्रदर्शन…पढ़िए पूरी खबर

कमलेश हिरा@कांकेर। जिले के पखांजुर में जहाँ कुछ दिन पहले गांव में बिना जानकारी के शासन द्वारा एक अलग समुदाय के शव को गांव में दफनाने को लेकर गांव वालों ने इनका विरोध किया। फिर गांव वालों ने शव को गांव से हटाकर दूसरे जगह रखने की मांग की। जिसके चलते शासन ने गांव वालो की कुछ मांग मान ली थी, पर जब कुछ दिन बाद शासन द्वारा जो आश्वाशन दिया था, उसका पालन नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने सर्व समाज के साथ SDM कार्यालय का घेराव किया।  विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री के साथ सर्व समाज के लोग सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे।

Exit mobile version