Crime: छेड़छाड़ से परेशान थी नाबालिग, घर पहुंचकर खुद को किया आग के हवाले, मौत

भिलाई। (Crime) शहर में नाबालिग ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। नाबालिग छात्रा छेड़छाड़ से परेशान थी। जिसके बाद उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

(Crime)जानकारी के मुताबिक घटना 10 अप्रैल की है। जब दोपहर 12.30 बजे 10 वी में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा कोचिंग से वापस घर लौट रही थी। तब आरोपी शंशिकात ने छात्रा को रोका। और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। जबरन फोटो खीचने लगा।(Crime) वहीं फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दिया है। जिससे हतप्रभ होकर छात्रा ने घर पहुंचकर खुद को आग लगा लिया। जिसे गंभीर हालत में सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शंशिकात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version