कांग्रेस राज में लगातार अपराध बढ़ रहा, प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले -खुलेआम गुंडागर्दी चल रही, संविधान की शपथ लेने वाले थप्पड़ मार रहे

बिपत सारथी@गौरेला पेंड्रा मरवाही। बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर बरसे है। कांग्रेस राज में लगातार अपराध बढ़ रहा है। खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है।  संविधान की शपथ लेने वाले थप्पड़ मार रहे हैं। 

सार्वजनिक रूप से किसी को थप्पड़ मारे इससे छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था प्रदर्शित होती है।

राहुल गांधी की सजा को लेकर अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार पिछड़े समाज का अपमान किया है। कोर्ट के बार बार कहने पर भी माफी नहीं मांगने पर उनका अहंकार दिखता है। कोर्ट ने राहुल गांधी को पिछड़े वर्ग को अपमानित करने का दोषी माना और सजा सुनाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेता प्रतिपक्ष को चिट्ठी लिखने को लेकर आरोप लगाया।  केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को रोकने का काम राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री को चाहिए की पहले जो योजना चल रही उसे दुरुस्त करें।

Exit mobile version