Crime: चाकूबाजी से दहली राजधानी, मामूली विवाद में ताबड़तोड़ चाकू से हमला, हुई मौत

रायपुर। (Crime) राजधानी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। एक बार फिर कलेक्ट्रेट गार्डन के पास मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है।  बताया जा रहा है कि (50) वर्षीय मृतक का जूस ठेले पर खड़े राजू साहू के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से मृतक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

(Crime) हमले में घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसके बाद घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। (Crime) फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही और जांच जारी है।

Congress: केन्द्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस आज करेगी सत्याग्रह, पढ़िए पूरी खबर

Exit mobile version