Crime: मिट्टी तेल डालकर 4 साल के बच्चे को जलाया , आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

रायपुर। अपहरण और हत्या के दोषी आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 4 साल के बच्चे पर मिट्टीतेल डालकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पंचराम के निशादेही पर बालक हर्ष चेतन का शव बरामद कर लिया गया है। फोरेंसिक व पुलिस की टीम शव व घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है।

जानकारी के मुताबिक उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत 5 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे प्रार्थी पुष्पा चेतन व उसके पति जयेंद्र चेतन द्वारा सूचना दी गयी। उसका पड़ोसी पंचराम सुबह 10 बजे इसके घर आया और इसके दोनों बेटों दिव्यांश 6 वर्ष और हर्ष चेतन 4 वर्ष घूमने के नाम पर अपनी बाइक में लेकर गया लगभग आधे घंटे बाद दिव्यांश को घर लाकर छोड़ दिया और हर्ष चेतन 4 वर्ष को लेकर चला गया।

काफी देर तक नही आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। और रात्रि में पुलिस को सूचना दी गयी। जिस पर थाना उरला में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल अपहृत बच्चे और संदेही पंचराम की खोजबीन शुरू की गई। आसपास के cctv फुटेज खंगाले गए और सघन पूछताछ शुरू की गई।

जानकारी मिली कि पंचराम ने उसी दिन दोपहर में अपनी बाइक दुर्ग में बेच दी है ,तकनीकी जानकारी के आधार पर पंचराम के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली और तत्काल एन्टी क्राइम व सायबर यूनिट तथा थाना उरला की टीम रवाना हुई। महाराष्ट्र में पंचराम बार बार आरोपी अपना लोकेशन बदल कर लुकछिप रहा था। इसके बाद एक और बैकअप टीम रवाना किया गया।

टीम ने कल 7 अप्रैल को रात्रि में नागपुर के पास पंचराम को ट्रेस कर हिरासत में लिया और पुछताछ शुरू किया। शुरू में पुलिस को गुमराह करने के बाद पंचराम ने अपराध काबुल किया और बताया कि दिनाक 5 अप्रैल को सुबह लगभग 10 -10:30 बजे बालक हर्ष चेतन को अपने साथ ले जाने के लगभग आधे घंटे बाद ही ग्राम हसदा जिला बेमेतरा के मरघट के पास ले जा कर हर्ष चेतन के ऊपर मिट्टी तेल डालकर उसकी हत्या कर दिया था और फरार हो गया था।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि इसके बाद वह प्रार्थी में बड़े बेटे की भी हत्या करना चाहता था। हत्या के कारण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version