रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार 13 सितंबर को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में संत असंग देव ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल और श्रीफल भेंट कर संत असंग देव जी का सम्मान किया और उनसे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूज्य संत असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री और संत असंग देव जी के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मुलाकात के दौरान आध्यात्मिकता और समाज सेवा के महत्व पर विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे। साथ ही संत असंग देव जी के अनुयायियों और संतगण की बड़ी संख्या ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मुलाकात को प्रदेश में आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का आशीर्वाद प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण की प्रेरणा देता है।