रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से सरकार की योजनाएँ और कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुंचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने कार्यों को निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि छत्तीसगढ़ की प्रगति में वे सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक महस्के, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष शशांक शर्मा, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, और छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर भी उपस्थित थे।