रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा से मुख्यमंत्री के सलाहकार धीरेंद्र तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान राज्य के समग्र विकास और विजन-2047 के तहत छत्तीसगढ़ के भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर दोनों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राज्य में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों को तेज गति देने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
डॉ. धीरेंद्र तिवारी ने कहा कि राज्य के दीर्घकालिक विकास के लिए योजनाबद्ध रणनीति तैयार करना आवश्यक है। इसके लिए नीति आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जिससे प्रदेश के संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विकास की नई संभावनाएं तैयार की जा सकें।
मुलाकात के दौरान दोनों ने छत्तीसगढ़ के समावेशी और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि आने वाले वर्षों में कृषि, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचे और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर योजनाएं तैयार कर प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा।
