बाइक में फर्राटे के साथ रोमांस करने वाले कपल गिरफ्तार, भिलाई की सड़कों पर अश्लीलता करते हुए युवक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

अनिल गुप्ता@दुर्ग। भिलाई की सड़कों पर बिना नम्बर प्लेट की बाइक में फर्राटे के साथ युवक के साथ रोमांस करने वाले युवती को अखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अश्लील हरकत करते हुये युवक युवती का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद दुर्ग पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया।और महज कुछ घंटों में इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है। जिसमें सवार होकर इन्होंने न सिर्फ अश्लीलता प्रदर्शित किया था। बल्कि खुद की जान के साथ दूसरों की भी जान को जोखिम में डालने का दुसाहस किया था।

भिलाई शहर के सोशल प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा आरोपी कपल्स को पकड़कर क्राइम सीन क्रिएट किया गया। इस दौरान युवक एसपी अभिषेक पल्लव के सामने गिड़गिड़ाता रहा। लेकिन दुर्ग एसपी उसे इस बात को लेकर फटकार लगा रहे थे कि उसने ने न सिर्फ अपनी और दूसरों के जान के साथ खिलवाड़ किया था। बल्कि अश्लीलता को भी तारतार किया था।

अश्लील हरकत करने वाले दोनों ही कपल को लेकर पुलिस रात 9 बजे के बाद भिलाई के ग्लोब चौक पहुंची।पकड़े गए आरोपी जावेद की उम्र लगभग 27 वर्ष है। जिसने डेढ़ लाख कीमत की चोरी की बाइक को केवल 9 हजार रुपयों में खरीदा था। अब आपको दिखाते है उस वीडियो को जिस पर चलती बाइक पर कपल के रोमांस का यह वीडियो मानो पुलिस और ट्रैफिक नियमों को चिढ़ाने के लिए बना कर वायरल किया गया था। इस कपल को इस तरह भिलाई की सड़कों पर घूमता देख कई लोगों ने विडियो बना सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर दिया है। वीडियो में एक युवती बाइक की टंकी पर बैठी हुई नजर आ रही है वो लड़के को गले लगाए हुए थी।दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। वो भी विडियो बनाते दिखे घटना शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे की हैं। बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। ग्लोब चौक पर भी लोगों ने देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं।

लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गए। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे। बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक स्कूटर सीजी 07 सीएफ 0919 चालक युवक और पीछे बैठी युवती भी थी। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 279,294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है। आरोपी के द्वारा जानबूझकर सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें की गई है उसके द्वारा इस घटना को अंजाम देने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया है आरोपी ने राजनांदगांव से चोरी गई मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी हटा दी थी। ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सके।

Exit mobile version