CG में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, रायपुर, दुर्ग में बढ़ी संक्रमितों की संख्या…पॉजिटिविटी रेट 1.31 प्रतिशत

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 131  नए मरीजों की पहचान हुई है ।  जबकि 62  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 21, राजनांदगांव से 3, बालोद से 3,  बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 5, रायपुर से 29, बलौदाबाजार से 4,  महासमुंद से 3, बिलासपुर से 8, रायगढ़ से 2, कोरबा से 2,  जांजगीर-चांपा से 1, मुंगेली से 3,  सरगुजा से 16, कोरिया से 11, सूरजपुर से 8, बलरामपुर से 3, जशपुर से 5,  बस्तर से 1, दंतेवाड़ा से 1,   कांकेर से 1  शामिल  है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख 53 हजार 356 हो गई है, जिसमें  से 585  एक्टिव मामला है।  जबकि 11 लाख 38  हजार 736 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  इस वायरस से प्रदेश में अब तक 14035 मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version