नई दिल्ली। (Corona Update) देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही मौत का आकड़ा भी नया रिकार्ड बना रही है। देश में 24 घंटों में कोरोना के रिकार्ड 2 लाख 94 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि 2020 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
(Corona Update) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 94 हजार 115 नए केस मिले है। इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 56 लाख 09 हजार 004 हो गई है। जिसमें से 21 लाख 50 हजार 119 एक्टिव मामला है। (Corona Update) वहीं 1 करोड़ 32 लाख 69 हजार 863 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 82 हजार 570 मरीजों की मौत हो गई है।