Corona: देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए संक्रमितों से ज्यादा, 24 घंटों में 3.55 हजार ने जीती कोरोना से जंग, मिले 3.29 हजार के पार नए मरीज

नईदिल्ली। देश में कोरोना (Corona) के नए मामलों में कमी आई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 29 हजार 379 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 55 हजार से अधिक मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 3877 मरीजों की मौत हो गई है।

बता दें कि देश (Corona) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 29 लाख 91 हजार 927 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 13 हजार से अधिक एक्टिव मामला है। वहीं 1 करोड़ 90 लाख 21 हजार 207 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 50 हजार 005 मरीजों की जान चली गई है। ।

Exit mobile version