Corona Case: महाराष्ट्र में कोविड के 2,701 नए मामले, अकेले मुंबई में 1,765 केस

मुंबई। महाराष्ट्र ने बुधवार को 2,701 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। लगभग चार महीनों बाद राज्य में सबसे अधिक मरीज सामने आए हैं। जिनमें से 1,765 मरीज मुंबई के थे। राज्य ने मंगलवार को 1,881 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन की तुलना में 81 प्रतिशत अधिक है। इसमें से 1,242 मुंबई में पाए गए जो सोमवार की संख्या से लगभग दोगुना है। महाराष्ट्र में भी मंगलवार को BA5 वैरिएंट का एक मामला सामने आया।

बता दें कि भारत में बुधवार को नए कोविड -19 मामलों में वृद्धि जारी रही, देश में पिछले 24 घंटों में 5,233 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही सक्रिय मामले बढ़कर 28,857 हो गए। भारत में दैनिक कोरोनावायरस संक्रमण 93 दिनों के बाद 5,000 से ऊपर दर्ज किए गए, जिससे कोविद -19 मामलों की कुल संख्या 4,31,90,282 हो गई।

Exit mobile version