जवानों को स्पाइक होल में फंसाने की साजिश, पत्तों से ढ़के 20 गड्ढे मिले, बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली

कमलेश हिरा@कांकेर। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली नापाक हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों को स्पाइक होल में फंसाने की साजिश रची थी। सर्चिंग के दौरान 20 गड्ढे मिले। गड्‌ढ़ों को पत्तों से छिपा कर रखा गया था। स्पाइक होल बनाने की तैयारी थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में जवानों ने यह कार्यवाही की।

Exit mobile version