कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री भाजपा नेता अजय चंद्राकर का किया पुतला दहन, जानिए वजह

 

गुड्डू यादव@मुंगेली। जिला किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंगेली विधानसभा के अंतर्गत पड़ाव चौक में भाजपा नेता अजय चंद्राकर के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाया। धान खरीदी और किसानों की योजनाओ के तहत मिल रहे लाभ को लेकर अजय चंद्राकर पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया है।

संजय यादव संजय यादव महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने बघेल सरकार ने किसानों से  प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का ऐलान किया है इससे बीजेपी बौखला गई है जिला महामंत्री यादव ने बताया कि भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा बीते दिन गलत बयान दी गई चंद्राकर द्वारा किसानों को दी जा रही सुविधा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है जिसके विरोध में जिसके विरोध में मंगलवार को कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत पात्रे सेवादल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारे रूपलाल कोसरे  जिला महामंत्री संजय यादव  अरविंद वैष्णव  प्रभु मल्लाह संजय जायसवाल संजय ठाकुर सूर्यपाल गर्ग सुनील नार्गव इंद्रजीत कुर्रे सुनील मंगेशकर आयुष ठाकुर भूपेंद्र साहू ब्रह्मराज ठाकुर अरुण यादव शिवरात यादव बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Exit mobile version