रायपुर। कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के आरोप पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है।
भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद FIR तक दर्ज नहीं होता था, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे अपराधियों के साथ भाजपा के सांठगांठ है, जो भी अपराधी पकड़ता है, उनका भाजपा नेता के साथ संबंध होता है।