जनदर्शन के पहले दिन अधिकारी और कर्मचारियों की आई शिकायतें….पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया हैं। बघेल ने सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। सीएम साय के जनदर्शन को लेकर कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन शुरू किया। पहले दिन ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की शिकायते आ रही है। साजा के विधायक पर आरोप लगा है कि 2 लाख रुपए लेकर मामला दबा दिया गया है। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। सिरपुर में कभी JCB का उयपोग नहीं हुआ, वहाँ जेसीबी चल रही है। प्राचीन मूर्तियों का चोरी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। सत्ता पक्ष के लोग अब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में लगे हैं। बरसात शुरू हो गई है,लोगों को खाद्य बीज नहीं मिल रहा है। धान का उठाव नहीं हो रहा है। शासन की लापरवाही से धान पड़े हुए है। जो धान का नुक़सान हुआ है, उसमे अधिकारियों को धमकी दी जा रही है कि अधिकारी भरपाई करें।
कल होने वाली यूनीफाइड की बैठक को लेकर बघेल ने कहा कि समय समय पर बैठक होनी चाहिए। आगे की रूपरेखा तैयारी की जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय लिया गया है। जिन राज्यो में हार हुई है उनकी समीक्षा की जाएगी।

मानसून सत्र को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री इस्तीफा दे दिए है। शिक्षा का सत्र शुरू हुआ है और शिक्षा मंत्री ही नहीं है। हमारे पास मुद्दे बहुत है।

Exit mobile version