अनिल गुप्ता@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। ग्राम खुड़मुडी पहुँचकर उन्होंने जहाँ नरवा प्रोजेक्ट का दौरा किया। तो वही सांकरा गांव में आजीविका केंद्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इसके आलावा मुख्यमंत्री ने पाटन में ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग से बनाये जाने वाले राजिव भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल का उद्घाटन कर स्कूली बच्चों से संवाद भी किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने विधानसभा पाटन में कई घँटों तक उपस्थित रहकर विभिन्न विकास कार्यो का जायजा लिया। सीएम बघेल सबसे पहले ग्राम सांकरा पहुँचे।जहाँ उन्होंने स्वसहायता समहू द्वारा संचालित आजीविका केंद्र का अवलोकन किया। इस केंद्र से देश सहित विदेशों में जा रहे हर्बल गुलाल और अष्टगंध के उत्पाद कार्य मे लगी दीदियों के काम की सराहना की। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम खुडमुडी और रूही में उफरा नाला में नरवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यो का जायजा लिया। लगभग 96 लाख रुपयों की लागत से 7.3 किलोमीटर चैक डैम के निर्माण के बाद 70 एकड़ रकबे में सिंचाई की क्षमता बढ़ेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पाटन में ही राजीव भवन के निर्माण का भी भूमिपूजन किया। ये भवन कांग्रेस के नेताओं के आपसी सहयोग से बनाया जा रहा है। जिसमे पार्टी फंड का भी इस्तेमाल नही होगा। सीएम बघेल ने इन सभी कार्यो को लेकर संतुष्ट है। उनका कहना है, की इन सब कार्यो का सुखद लाभ पाटन की जनता को होगा।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री पाटन के ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मिडियम स्कूल भी पहुँचे हुये थे। जहाँ उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से मुलाकत कर उनके साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि पहले डीपीएस या केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिऐ मारामारी होती थी। लेकिन अब आत्मानंद स्कूल के लिए होने लगी। लेकिन हमने ऐसी व्यवस्था की है। कि किसी के साथ भी अन्याय न हो।