सीएम विष्णु देव साय ने बलिराम कश्यप को किया नमन

रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को बस्तर के प्रखर जननेता एवं पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बलिराम कश्यप केवल जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनता के सच्चे हितैषी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और बस्तर के विकास के लिए समर्पित किया।

सीएम साय ने कहा, कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि बस्तरवासियों के परिवार का हिस्सा थे। मध्यप्रदेश विधानसभा से लेकर लोकसभा तक, हर मंच पर आदिवासियों के हक की रक्षा की। विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि बलिराम कश्यप के सिद्धांतों को अपनाकर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान दें।

Exit mobile version