भारत जोड़ो यात्रा के बाद BJP बेचैन, चाहे कितने भी हथकंडे भाजपा अपना लें कांग्रेस नहीं डरेंगी, ईडी की रेड पर बोले सीएम

रायपुर। कांग्रेस के पूर्ण महाअधिवेशन के पूर्व ईडी की टीम ने रायपुर और दुर्ग में छापेमारी की है। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस प्रदेश में बड़ा कार्यक्रम करवाती है, तब छत्तीसगढ़ में आईटी और ED का छापा पड़ता है। इस पर पहले से ही आशंका थी। उन्होंने आगे कहा कि बिलाईगढ़ विधायक के यहां भी ED ने दबिश दी है। लोकसभा में PM बोलते है मैं कितनों पर भारी पड़ सकता हूं, लेकिन अडानी पर नहीं बोलते।

भारत जोड़ो यात्रा के बाद BJP बेचैन है। अधिवेशन में 2024 का रोडमैप तैयार होगा। इसलिए बीजेपी ने यह हथकंडा अपनाया है। चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, हम नहीं घबराएंगे। ईडी की छापेमारी से कांग्रेस नहीं डरेंगी। यह पूरा देश जान चुका है। गृहमंत्री को मैने पत्र लिखा है।

रमनसिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम ने कहा कि जब जब छापा पड़ता है, रमन सिंह IT और ED का प्रवक्ता बन जाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता प्रदेश के साथ साथ देश में भी हैं। ED के प्रेस नोट से डॉ रमनसिंह का प्रेस नोट जारी हो जाता है।

Exit mobile version