CM साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी जन्मदिन की बधाई: लोकभवन पहुंचकर भेंट की ढोकरा शिल्प की कलाकृति; दीर्घायु होने की कामना की


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात कर आत्मीय बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल का सम्मान किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक ढोकरा शिल्प की एक आकर्षक कलाकृति और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

सौजन्य मुलाकात में झलकी आत्मीयता

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच काफी आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कार्यों में राज्यपाल के मार्गदर्शन की सराहना की। राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इन शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version