मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाएंगे सीएम साय, दोपहर 2 बजे मीडिया से करेंगे चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 11 जून को राजधानी रायपुर के सर्किट हाउस में दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बीते 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

मुख्यमंत्री ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे। यह अभियान विकसित भारत के अमृतकाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे विषयों को लेकर पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का भी उल्लेख करेंगे। गौरतलब है कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देशभर में ‘संकल्प से सिद्धि’ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version