रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं में छात्राओं ने और 12वीं में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में 76.12% और 12वीं में 81.87 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने इस परिणाम को जारी किया है। इस साल कक्षा 10वीं में 3,28,522 विद्यार्थी हुए थे शामिल। वहीं कक्षा 12वीं में 2,40,356 विद्यार्थी हुए थे शामिल हुए थे। परीक्षार्थियों का उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन प्रदेश के 36 केंद्रों में किया गया है।
12वीं का परिणाम
कुल पास प्रतिशत: 81.87%
लड़कियाँ: 44.67%
लड़के: 78.07%
10वीं का परिणाम
कुल पास प्रतिशत: 76.12%
लड़कियाँ: 80.70%
लड़के: 71.39%
ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
- छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Student Corner’ सेक्शन में जाएं और ‘परीक्षा परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब ‘हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024’ या ‘हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024’ में से अपनी कक्षा के अनुसार विकल्प चुनें।
- ‘मुख्य परीक्षा’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
देखे लाइव: