साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल बताते हुए कहा कि शुक्ल ने राज्य को साहित्यिक मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिलवाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अनूठा मिश्रण है, जो हर पाठक को छूता है। उनकी रचनाओं में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मानवता की गहरी छाप दिखती है। यह प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार न केवल श्री शुक्ल के साहित्यिक योगदान को मान्यता देता है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने शुक्ल के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की।

Exit mobile version