हिमाचल दौरे से वापस रायपुर लौटे सीएम, 10 में से 5 मॉडल छत्तीसगढ़ के,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल पर बोले-2 तारीख के बाद नहीं लौटे वापस तो होंगी कार्यवाही

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल दौरे से वापस रायपुर लौटे हैं। हिमाचल प्रदेश में 10 घोषणा की गई है। एक और घोषणा पत्र जारी होगा। ओल्ड पेंशन स्कीम 2 रुपए किलो में गोबर खरीदी की जाएगी। इसके अलावा हाट बाजार क्लीनिक योजना ,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हर विधानसभा में चार खोला जाएगा। छत्तीसगढ़ मॉडल का 5 मॉडल उस घोषणापत्र में दिखाई दिया है।

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के हड़ताल पर सीएम ने कहा कि कितने दिनों तक हड़ताल करेंगे। अब वापस आना चाहिए। 6% डीए पहले ही बढ़ा चुके हैं। अधिकारी कर्मचारी हठधर्मिता छोड़ें और काम पर लौटे। मेरे से मिलने के बाद ही कर्मचारी हड़ताल पर गए। काम पर लौटेंगे तो अधिकारियों से मुलाकात कर लूंगा। जो काम पर लौटेंगे उस पर कार्यवाही नहीं होगी अगर जो अधिकारी कर्मचारी नहीं लौटेंगे उस पर 2 तारीख के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version