Bihar: 8 कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी का किया विरोध, तो आरोपी ने 13 सेकेंड में 8 बार चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज। (Bihar) बिहार के गोपालगंज जिले में आठवीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ और पीछा करने का विरोध किया। जिसके बाद आरोपी ने उस पर कई बार चाकू से हमला किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना 19 दिसंबर की है। बिहार के गोपालगंज जिला में बच्ची अपने दो दोस्तों के साथ वापस घर लौट रही थी।

अचानक अपने साथियों के साथ छिपे आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने 13 सेकेंड में पीड़िता को 8 बार चाकू मारा।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बार-बार लड़की को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि एक व्यक्ति उसे खींचने की कोशिश कर रहा है।

Ludhiana कोर्ट परिसर में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

बच्ची को गोपालगंज के सदर अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पीड़िता के परिवार वालों के मुताबिक आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश कर चुका था जब वह पढ़ने जाती थी।

Exit mobile version