बाल-बाल बचे अनुप्रिया पटेल के पति, प्रतापगढ़ में कार पर टावर गिरा

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अनुप्रिया पटेल के मंत्री पति बाल-बाल बच गए। हालांकि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में टावर को हटाने का काम शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद टावर को हटाया जा सका।

हादसा शुक्रवार को भंगवा चुंगी चौराहा स्थित मैरिज हाल में हुआ। अपना दल सोनेलाल के सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल दोपहर करीब एक बजे पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक हाईवे से उनकी कार मैरिज हाल के गेट में प्रवेश करने लगी तो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए। गेट में प्रवेश करती कार से बगल में लगे लाउड स्पीकर टावर को धक्का लग गया। टावर आशीष पटेल की कार पर गिर पड़ा। टावर गिरते ही कार्यकर्ता भागने लगे। कार्यकर्ताओं ने कार पर गिरा टावर देखकर उठाया और गेट खोलकर आशीष बाहर निकले और पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर चले गए। 

Exit mobile version