मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बांस नौका विहार केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह को कयाकिंग के लिए 5 नावें प्रदान कीं तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति, भोंगापाल को तमुर्रा नाला में नौका विहार संचालन हेतु आवश्यक सामग्री सौंपी। मुख्यमंत्री ने महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता नाग एवं अन्य सदस्यों से चर्चा कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिव मंदिर परिसर में पीपल का पौधा भी रोपा।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेंडी, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बौद्ध धर्मगुरु भदंत आर्य नागार्जुन सुरई ससई एवं श्री अनिल खोब्रागड़े समेत बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह पहल स्थानीय पर्यटन व महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Exit mobile version