22,466 करोड़ से बदलेगी छत्तीसगढ़ की शिक्षा: 5000 शिक्षकों की भर्ती और स्मार्ट क्लास पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा निवेश करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस ऐतिहासिक निवेश की घोषणा करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के बच्चों के भविष्य को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शिक्षक भर्ती और आधारभूत संरचना

शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौती यानी शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 5000 शिक्षकों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। इसकी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ ही नए भवन 500 प्राथमिक, 100 पूर्व माध्यमिक और 100 हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 105.20 करोड़ से नए भवन बनेंगे।

प्रशासनिक ब्लॉक नवा रायपुर में विभाग के सभी प्रमुख कार्यालयों के लिए एक आधुनिक कॉम्पोजिट भवन बनाया जाएगा। सरकार ने स्कूलों को आधुनिक बनाने और छात्रों को सुविधाएं देने के लिए कई विशेष योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है।

PM श्री स्कूल को ग्रीन स्कूल और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए 150 नए स्कूल खुलेंगे।

डिजिटल और खेल आधारित शिक्षा

अब राज्य के स्कूलों में पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। PM ई-विद्या के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक डीटीएच चैनलों पर विषयवार पढ़ाई होगी।

स्कूलों में स्मार्ट क्लास और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाएंगे। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन अंतिम कालखंड (Period) खेल के लिए अनिवार्य होगा और छात्रों को सेना में अग्निवीर बनने हेतु शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Exit mobile version