Chhattisgarh की बेटी अमिता की ऊंची छंलाग, 6070 मीटर बर्फीली यूटी कांगरी चोटी की चढ़ाई, अब एवरेस्ट फतह करना सपना

जांजगीर-चांपा। जिले की पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता श्रीवास हिम्मत और जज्बे से अमिता ने हिमालय के लद्दाख क्षेणी की 6070 मीटर ऊंची बर्फीली यूटी कांगरी चोटी की चढ़ाई कर फतह हासिल की है। माइनस 31 डिग्री तापमान में जोखिम भरी चढ़ाई को पूरा करने के बाद छत्तीसगढ़ की बेटी का सपना एवरेस्ट फतह करने की है।

अमिता की पर्वत चोटी पर यह चौथी बड़ी चढ़ाई थी। विवेकानंद माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट माउंट आबू से 2018 में रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने के बाद सबसे पहले उन्होंने 2019 में उत्तरी सिक्किम व पश्चिमी सिक्किम के बड़े शिखरों पर सफलता हासिल की थी।

8 मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्होंने महिला सशक्तिकरण का मिशन लेकर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया। तंजानिया स्थित किलिमंजारो की 5,895 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का भी संदेश भी दिया था।

Exit mobile version