छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग करेगा बिजली कंपनियों की याचिकाओं पर जन-सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर जन-सुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है।

आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य भार पोषण केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के ट्रूअप, वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), टैरिफ निर्धारण और पूंजीगत निवेश योजना के अनुमोदन संबंधी याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं।

इन याचिकाओं पर क्षेत्रीय स्तर पर ऑनलाइन जन-सुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया कि याचिकाओं का सारांश समाचार पत्रों एवं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.cserc.gov.in पर पूर्व में प्रकाशित किया जा चुका है। इच्छुक उपभोक्ता, जन-प्रतिनिधि और अन्य हितधारक निर्धारित तिथियों पर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से सुनवाई में भाग ले सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी 2026 को दुर्ग (प्रातः 10:30 से 12:00 बजे), बिलासपुर (दोपहर 12:00 से 01:30 बजे) और राजनांदगांव (दोपहर 03:00 से 04:30 बजे) में जन-सुनवाई होगी।

वहीं 18 फरवरी 2026 को अंबिकापुर (प्रातः 10:30 से 12:00 बजे), जगदलपुर (दोपहर 12:00 से 01:30 बजे) और रायगढ़ (दोपहर 03:00 से 04:30 बजे) में सुनवाई आयोजित की जाएगी।

आयोग ने सभी उपभोक्ताओं और हितधारकों से अपील की है कि वे सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और जन-सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

Exit mobile version