रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “राज्योत्सव 2025” के अवसर पर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने की घोषणा की है। राज्योत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सम्मान समारोह में विजेताओं को अलंकरण पुरस्कार प्रदान करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस बार शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को चयनित किया गया है। ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान’ आदिवासी चेतना और सामाजिक योगदान के लिए हिरेश सिन्हा को मिला है। ‘यति यतनलाल सम्मान’ जांजगीर-चांपा की संस्था भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को प्रदान किया जाएगा। हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उत्कृष्ट निर्देशन के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग बसु को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
पत्रकारिता क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार संदीप तिवारी, सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला को मिला है, जबकि मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार भावना पांडेय को प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी को मिला है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को पहचान देना और उनके कार्यों से समाज को प्रेरणा प्रदान करना है। इस बार कुल 35 अलंकरण पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिनमें रायपुर के 14 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समारोह में राज्य के अनेक गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।
अब पढ़ें किसे मिला कौन-सा सम्मान
| सम्मान | कार्यक्षेत्र | नाम | जिला |
| शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान | आदिवासी सामाजिक चेतना और उनके उत्थान | हिरेश सिन्हा | कांकेर |
| यति यतनलाल सम्मान | अहिंसा एवं गौरक्षा | भारतीय कुष्ठ निवारक संघ | जांजगीर-चांपा |
| गुण्डाधूर सम्मान | खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन | ज्ञानेश्वरी यादव | राजनांदगांव |
| मिनीमाता सम्मान | महिला उत्थान एवं जनजागृति | ललेश्वरी साहू | दुर्ग |
| गुरू घासीदास सम्मान | सामाजिक चेतना/ दलित उत्थान | भुवनदास जांगड़े/ शशि गायकवाड़ | बेमेतरा/भाटापारा |
| ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार | सहकारिता | प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमा | धमतरी |
| हबीब तनवारी सम्मान | समकालीन रंगकर्म | डॉ. कुंज बिहारी शर्मा | रायपुर |
| महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान | तीरंदाजी | चांदनी साहू | बिलासपुर |
| पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान | सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक | राजेश अग्रवाल | रायपुर |
| पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान | हिंदी साहित्य | डॉ. चित्तरंजन कर | रायपुर |
| माता बहादुर कलारिन सम्मान | महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान | शिल्पा पांडेय सृष्टि | सरगुजा |
| सम्मान | कार्यक्षेत्र | नाम | जिला |
| चक्रधर सम्मान | शास्त्रीय संगीत और नृत्य | पंडित कीर्ति माधव लाल व्यास | दुर्ग |
| दाऊ मंदारजी सम्मान | लोक नाट्य और लोक शिल्प | रिखी क्षत्रिय | दुर्ग |
| डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न सम्मान | कृषि | थनेंद्र कुमार साहू/ वामन कुमार टिकरिहा | धमतरी/बलौद बाजार |
| महाराज अग्रसेन सम्मान | सामाजिक समरसता | राजेंद्र अग्रवाल | बिलासपुर |
| चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार | प्रिंट मीडिया (हिंदी) | संदीप तिवारी | रायपुर |
| चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार | इलेक्ट्रानिक मीडिया (हिंदी) | सोमेश कुमार पटेल/अभिषेक शुक्ला | रायपुर/रायपुर |
| मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार | प्रिंट मीडिया (अंग्रेजी) | भावना पांडेय | दुर्ग |
| दानवीर भामाशाह सम्मान | दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता | नीरज कुमार बाजपेयी | राजनांदगांव |
| धन्वन्तरि सम्मान | आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा शोध और अनुसंधान | डॉ. अजय कुष्ण कुलश्रेष्ठ | |
| बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कार | मछली पालन | सुखदेव दास | रायपुर |
| वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार | महिलाओं की वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्त | प्रेमशीला बघेल | महासमुंद |
| सम्मान | कार्यक्षेत्र | नाम | जिला |
| डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान | आदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थान | जंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्था | कांकेर |
| रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार | श्रम | मिथेलश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम/ एनटीपीसी लिमिटेड लालरा, सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पुसौर | दुर्ग/ रायगढ़ |
| पंडित लखनलाल मिश्रा सम्मान | अपराध अनुसंधान | योगेश कुमार साहू | कांकेर |
| छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान | देश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा समााजिक कल्यण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिक | मनीष तिवारी | रायपुर |
| देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार | पंथी नृत्य | रोहित कुमार कोसरिया | महासमुंद |
| किशोर साहू सम्मान | हिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माण | सुनील सोनी | रायपुर |
| लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान | छत्तीसगढ़ी लोकगीत | राकेश तिवारी | रायपुर |
| लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार | आंचलिक साहित्य और लोक कविता | डॉ. विनोद कुमार वर्मा | बिलासपुर |
| किशोर साहू राष्ट्रीय अलकंरण | हिंदी/छत्तीसगढ़ सिनेमा में निर्देश | अनुराग बसु | मुंबई |
| बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान | विधि | खेमचंद्र चैन/ डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी/ भूपेंद्र करवंदे/ भरलाल सोनी | राजनांदगांव/रायपुर/रायपुर/रायपुर |
| पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान | रचनात्मक लेखन और हिंदी भाषा | अवधेश कुमार | दिल्ली |
| संस्कृत भाषा सम्मान | संस्कृत भाषा | डॉ. दादू भाई त्रिपाठी | रायपुर |
