सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ SANKALP बजट, ट्रेंडिंग में पहुंचा नंबर वन पर, जानिए क्या हैं संकल्प

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज पेश किया गया तीसरा बजट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जमकर चर्चा में है।

वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट देखते ही देखते ट्रेंडिंग में नंबर वन पर पहुंच गया। बजट की थीम SANKALP को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर #CGSankalpBudget और #ChhattisgarhBudget जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जिनके जरिए आम जनता से लेकर विशेषज्ञों तक अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार, यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट छत्तीसगढ़ अंजोर – 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट का उद्देश्य राज्य के सतत विकास को गति देना, सभी वर्गों और क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित करना, युवाओं को आधुनिक कौशल से लैस करना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाना है। सरकार का मानना है कि यह बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगा।

तीसरे बजट का थीम SANKALP रखा गया है, जिसका अर्थ है—
S – समावेशी विकास,
A – अधोसंरचना,
N – निवेश,
K – कुशल मानव संसाधन,
A – अंत्योदय,
L – लाइवलीहुड,
P – पॉलिसी से परिणाम तक

यह थीम बताती है कि सरकार का फोकस विकास की हर कड़ी को मजबूत करने पर है, ताकि योजनाएं कागजों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू हो सकें।

Exit mobile version