रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आज अल्पसंख्यक मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इनके साथ ही कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की बात करें तो यहां 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 मंत्री बनाए गए हैं। रायपुर के असगर अली प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं और मखमूर खान प्रदेश महामंत्री, शेख आसिफ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।