Chhath Pooja 2021: उगते सूर्य को अर्घ्य, खारुन नदी तट पर उमड़े श्रद्धालु, भगवान भास्कर का किया पूजन
Khabar36 Media
Chhath Pooja 2021
रायपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ (Chhath Pooja 2021) को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी के घाटों पर व्रती महिलाओं ने एक दिन पूर्व अस्तचलागामी यानी कि डूबते सूर्य का पूजन किया। इसके दूसरे दिन घाटों पर उगते हुए भगवान भास्कर को आस्था का अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ माता और सूर्य देव की महिमा के गीत गाए गए। (Chhath Pooja 2021) इसके साथ ही चार दिनी छठ पर्व का समापन हो गया।
(Chhath Pooja 2021) खारुन नदी तट पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सिर्फ व्रती महिलाएं ही घाट पर मौजूद रही। महादेव घाट पर 50 प्रतिशत कम लोगों की भीड़ जुटी।