डोंगरगांव। जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि चेतन दास साहू को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में साहू द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
पार्टी ने यह निर्णय अनुशासनहीनता को लेकर लिया है, जिससे कांग्रेस संगठन में सख्ती और अनुशासन को बनाए रखने का संकेत दिया गया है। इस निष्कासन के बाद डोंगरगांव ब्लॉक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है।