चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, व्हाट्सएप से भी कर सकेंगे आवेदन; 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार हाई-टेक इंतजाम किए हैं, जिससे घर बैठे ही यात्रा पास प्राप्त किया जा सकता है। यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगी।

धामों के कपाट खुलने की तिथियां

पंजीकरण के 3 आसान तरीके

सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। आप इन माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर।
  2. मोबाइल ऐप: ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप डाउनलोड करके।
  3. व्हाट्सएप: मोबाइल नंबर 8394833833 पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजें।

वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन का 9-स्टेप प्रोसेस

  1. आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Register/Sign-Up पर क्लिक कर अकाउंट बनाएं।
  3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और बेसिक जानकारी भरें।
  4. OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  5. लॉग-इन कर अपना व्यक्तिगत डैशबोर्ड खोलें।
  6. ‘Add / Register for Yatra’ विकल्प को चुनें।
  7. यात्रा की तिथि, धाम और सदस्यों की संख्या दर्ज करें।
  8. पहचान पत्र (आधार/वोटर आईडी) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  9. फॉर्म सबमिट कर QR कोड युक्त रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें।

मास्टर प्लान और सुविधाएं

बद्रीनाथ धाम में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मास्टर प्लान’ के तहत सौंदर्याकरण का कार्य अंतिम चरण में है। 424 करोड़ रुपये की इस योजना का लक्ष्य अप्रैल 2026 तक सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे करना है, ताकि इस सीजन में यात्रियों को रिवर फ्रंट और चौड़े परिसर जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

हेल्पलाइन नंबर: रजिस्ट्रेशन में किसी भी तकनीकी समस्या के लिए यात्री 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा 17 अप्रैल से ऋषिकेश और हरिद्वार के काउंटरों पर उपलब्ध होगी।

Exit mobile version