सरगुजा कलेक्टर और एसपी ने ली प्रेस कॉन्फ्रेंस

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर और एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

आपको बता दे कि सरगुजा लोकसभा में तीन जिले हैं। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर और आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस लोकसभा में महिला और पुरूष मतदाता मिलाकर 1802941 मतदाता हैं। इस लोकसभा चुनाव के लिए 1 आरओ और 8 एआरओ बनाये गए है। इस चुनाव में 37 सेंसेटिव पोलिंग बूथ का चिन्हांकन किया गया है। जिसमें 7 चरणों के तहत सेंसिटिव पुलिंग बूथ की पहचान की गई है। वही जिला प्रशासन ने बताया कि 85 से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग लोगो के लिए घर पर ही वोटिंग करने की सुविधा होगी।

Exit mobile version