कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ खोला मोर्चा

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन है। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का कांग्रेस विरोध कर रही है। अंबिकापुर के गांधीचौक स्थित धरना स्थल पर एक दिवास धरना प्रदर्शन का आयोजन कर कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शफी अहमद ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक ढांचे को प्रभावित करने का काम कर रही है। भाजपा संविधान में लिखे हुए प्रावधान की धज्जियां उड़ा रही है। शफी अहमद ने भाजपा पर आरोप लगाया कि विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस के लोकप्रिय नेता है जिस वजह से प्रदेश सरकार देवेंद्र यादव के खिलाफ कार्यवाही की है। जबकि देवेंद्र यादव ने बलौदा बाजार घटना में किसी को नहीं भड़काया वे बस मंच के नीचे बैठे हुए थे।

Exit mobile version